समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें विभिन्न वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश द्वारा लिया गया।
नवीन तैनात किए गए अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ परिक्षेत्र) और पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, कई अन्य पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भी नए स्थानों पर तैनात किया गया है।
यूपी में 11 IPS अधिकारियों का तबादला
