मध्य प्रदेश: खंडवा में मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

 समृद्धि न्यूज़। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान गुरुवार दशहरा के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गीरी. इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 25 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे. सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अभी भी लापता हैं. जिनकी तलाश में पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. मृतकों में ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं.बताया जा रहा है कि घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है, जहां दशहरा के दिन तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था. वहीं से ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे हैं। उनकी पहचान आरती प्यारसिंह (18), दिनेश शांतिलाल (13), उर्मिला रेलसिंग (16), शर्मिला प्यारसिंह (15), गणेश तरेसिंग (20), किरण रेमसिंग (16), पाटलीबाई कैलाश (25), रेवसिंग मुंशसिंग (13), आयुष भारत (9), संगीता ग्यानसिंग (16) और चंदा पिता जुदा, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है।

सीएम मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *