ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट, नगर पालिका को भेजी आख्या
संस्तुति मिलते ही लागू की जायेगी रुट व्यवस्था
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर में बेतरतीब दौडऩे वाले ई-रिक्शा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रुटचार्ट तैयार किया है। अब इन्हीं मार्गों पर ई-रिक्शा फर्राटा भरेंगे।
रुटचार्ट में गुरुगाँव देवी मन्दिर से तिकोना चौकी बजरिया मार्ग होते हुए तकिया नशरत शाह होते हुए रेलवे स्टेशन, काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा से टाउनहाल तिराहा तिकोना चौकी से बजरिया होते हुए नवाब दिलावरजंग पल्ला होते हुए महादेवी प्रतिमा के पास से रेलवे स्टेशन तक, रेलवे स्टेशन से चलकर आईटीआई चौराहा से लाल गेट फब्बारा से कादरी गेट तिराहा, रेलवे स्टेशन से रेलवे रेलवे रोड होते हुए चौक चौराहा नाला मछरटटा से साहबगंज चौराहे तक, रेलवे स्टेशन से से आईटीआई चौराहा लालगेट फब्बारा से होकर बस अड्डा लाल दरवाजा, टाउनहाल से पक्का पुल चौराहा गुदड़ी नाला से नाला मछरट्टा होते हुए साहबगंज चौराहा से कादरीगेट, रेलवे स्टेशन से आईटीआई चौराहे होते हुए श्याम नगर भोपतपट्टी से होते हुए सातनपुर मंडी मार्ग से सेंट्रल जेल तक, जसमई पुलिस चौकी से रेलवे स्टेशन से आईटीआई चौराहा, लाल गेट होकर बस अड्डे तक, रेलवे इस्टेशन से आईटीआई चौराहा, लाल गेट कादरी गेट तिराहा होते हुए पांचाल घाट, बस अड्डे लाल दरवाजे से बढ़पुर मन्दिर होते हुए आवास विकास लोहिया अस्पताल, बस अड्डे से लाल गेट फब्बारा होते हुए आईटीआई चौराहा, मदारबाड़ी नितगंजा तिराहा, घुमना व एसबीआई गली रेलवे रोड पर आकर चौक होकर चौक से पक्कापुल होते हुए टाउन हाल तक जायेंगे। यातायात प्रभारी रजनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर नगर पालिका ईओ को भेजी गयी है। आख्या पर संस्तुति मिलते ही रुट व्यवस्था लागू कर दी जायेगी। जिससे जाम से निजात मिलेगी।
शहर के 11 निर्धारित मार्गों पर ही दौड़ेंगे 1100 ई-रिक्शा
