संकिसा, समृद्धि न्यूज। गुरुवार देर शाम सूचना पर जा रही थाना मेरापुर शरकिल की 112 पुलिस की सरकारी जीप नम्बर 2667 गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। जिसमें सवार चालक सहित तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।

गुरुवार देर शाम मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठिना से मेरापुर शरकिल की 112 पुलिस को कोई सूचना मिली। इसी सूचना पर थाना मेरापुर शरकिल की 112 पुलिस सरकारी जीप नम्बर 2667 गांव गुठिना जा रही थी, तभी संकिसा मोहम्मदाबाद रोड गांव पुनपालपुर में अचानक जीप के सामने गाय आ गई गाय को बचाते समय पुलिस जीप अनियंत्रित होकर मेन रोड पर पलट गई। यह देख लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर मेरापुर थाना निरीक्षक नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस हादसे में जीप चालक कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, दीवान मोहम्मद इरफान, आरक्षी नागेन्द्र सिंह जख्मी हो गए। मेरापुर थाना निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 112 पुलिस गांव गुठिना में एक सूचना पर जा रही थी, तभी पुनपालपुर में जीप के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाते समय पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस कर्मियों के मामूली चोटें आईं हैं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
