डीएम ने दिखायी हरी झण्डी, जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम एवं जिला प्रशासन जनपद-फर्रुखाबाद द्वारा सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ अमरदीप दीक्षित जिला संयोजक भाजपा, समस्त युवा/क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी, स्टेडियम के समस्त कर्मचारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 1043 बालक एवं 142 बालिकाओं द्वारा नि:शुल्क प्रतिभाग किया गया। समस्त कार्यक्रम जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में संपन्न कराया गया। मैराथन प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष चन्द, अतुल दास, आलोक यादव, मनीष यादव, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव, केशव गंगवार, अभिषेक पाल, अभिषेक शाक्य के द्वारा निभाया गया। वीरेन्द्र सिंह राठौर व कमल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में 1185 युवाओं ने लिया भाग
