मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा सागर स्नान करने जा रहे थे
समृद्धि न्यूज। मकर संक्रांति के पर्व पर गंगासागर जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं की बंगाल में पीटाई कर दी गई। इसी मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तर प्रदेश से तीन साधु गंगासागर स्नान करने जा रहे थे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में शर्मनाक घटना घटी घटित हुई। जिसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उन्हें अपमानित किया गया। यह साधु गंगा सागर स्नान करने जा रहे थे। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने साधुओं को बचाया। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी चार वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के पालघर में इसी प्रकार की घटना घटित हुई थी।