अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका सदर से 12 व कायमगंज से 14 प्रत्याशी मैदान में.

*सभासद पद के लिए नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में कुल 586 प्रत्याशी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन व जांच के उपरान्त नगर पालिका सदर से अध्यक्ष पद के लिए 12 व नगर पालिका कायमगंज अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी ताल ठोकेगे। वहीं कुल सात नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष पद हेतु 586 प्रत्याशी मैदान में होगे। नगर पालिका सदर के 42 वर्षों में सभासद के लिए 320 प्रत्याशी भाग आजमायेंगे। वहीं नगर पालिका परिषद कायमगंज से 109 प्रत्याशी मैदान में होगे। सातों नगर पंचायत के लिए 586 सदस्य पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद सदर से 12 व्यक्तियों ने नामांकन कराया और १२ पर्चे वैध पाये गये। वहीं नगर पालिका कायमगंज से 14 व्यक्तियों ने नामांकन कराया और सभी पर्चे वैध रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत कमालगंज से 6 , नगर पंचायत मोहम्मदाबाद 20 , संकिसा बसंतपुर से 21, खिमसेपुर 29, नगर पंचायत कम्पिल के लिए 15, नगर पंचायत शमशाबाद के लिए 18 व नगर पंचायत नवाबगंज के लिए 37 अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *