समृद्धि न्यूज। राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में अचानक भीषण आग लग गयी। जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में 12 लोगों की जलकर मौत हो गयी। वहीं कई गंभीर रुप से झुलस गये। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। गंभीर रुप से घायलों को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग वार म्यूजियम के पास लगी। आग लगने के बाद बस सडक़ पर धू-धूकर जलने लगी। जिसके बाद अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में 57 यात्री सवार थे। हादसे के बाद करीब 12 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
वहीं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बस हादसे पर दुख जताया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने कहा, जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित वे किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 9414801400, 8003101400, 02992-252201 और 02992-255055 पर संपर्क करें।
बताया गया कि हादसे के समय बस में 57 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद कुछ यात्री तो खिडक़ी-दरवाजे से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ फंसे रह गए और आग की चपेट में आ गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। वहीं सीएम भजनलाल ने दुख जताया है।
राजस्थान: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 12 की मौत
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp
जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
