हाथरस में बस और लोडिंग वाहन की भीषण टक्कर, 12 की मौत

यूपी के हाथरस में बस और लोडिंग वाहन की टक्कर हो गई है जिसमें 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बस और लोडिंग वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सासनी के मुकुंद खेड़ा में मैक्स लोडर से लोग तेरहवीं का भोज खाकर खाने गए थे। हादसे के शिकार लोग खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। तभी थाना चंदपा क्षेत्र आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव के पास रोडवेज बस ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हैं। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *