फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में परिवारिक विवादों से संबंधित तैयारी बैठक प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अशोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज सचिव संजय कुमार ने किया। परिवारिक विवादों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर के लिए मामलों को चिन्हित किये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विधि सलाहकारों को निर्देश दिये गये। परिवारिक विवादों से संबंधित अब तक कुल 13 मामले चिन्हित किये जा चुके है। इस मौके पर अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अंजू कम्बोज, विधि सलाहकार जवाहर सिंह गंगवार, प्रमेश चन्द्र सक्सेना, स्नेहलता शाक्य, जगदीश चन्द्र सागर, ओमप्रकाश गौतम, रघुवीर दास आदि लोग मौजूद रहे।
13 परिवारिक मामले अब तक लोक अदालत के लिए चिन्हित
