टीम कैप्टन की जिम्मेदारी राहुल कुमार व कोच चंदन कुमार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी पुरुष स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। कुल 48 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से श्रेष्ठ 14 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। चयनित 14 सदस्यीय टीम में राहुल कुमार पाल टीम कैप्टन, शिवम यादव, मनवीर, सुरजीत यादव, जसकरण, अमन, विशाल, कुलदीप सिंह, अभिषेक अखिल, राहुल, अंश प्रताप, अनिकेत, ऋतिक पाल, टीम कोच चंदन कुमार, टीम मैनेजर विपिन कुमार रहेंगे। 14 सदस्य टीम 13 दिसंबर से 14 दिसंबर को आईसी फ्यूजन स्पोट्र्स अकेडमी टनकपुर रोड पीलीभीत में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता (जॉन-ए) में जनपद की टीम प्रतिभाग करेगी। ट्रायल कुलदीप यादव सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन की देखरेख में संपन्न हुआ। चयन समिति में प्रदीप कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष जिला कबड्डी एसोसिएशन, सुभाष यादव कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी एसोसिएशन, विमलेश कुमार (स्टेट रेफरी कबड्डी), अभिषेक पाल आदि लोगों उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय ट्रायल में 14 कबड्डी खिलाडिय़ों का हुआ चयन
