Headlines

बैंकों व कर्मचारी संगठनों की हड़ताल के चलते 15 करोड़ का लेनदेन रहा ठप्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनरल हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी, अधिकारी व संगठन के लोग शामिल हुए। ऑल इंडिया इम्पलाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन व बैंक इम्पलाइज फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के लोग हड़ताल में शामिल हुए। देश के दस श्रमिक संगठनों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की। यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन यूनियन के बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल में ठंडी सडक़ स्थित इंडियन बैंक पर एकत्रित हुए। सभी ने मांगों को लेकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। यूनियन के चेयरमैन केदार शाह ने कहा कि देश भर में लगभग 20  करोड़ मजदूर हड़ताल पर है। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जनरल हड़ताल रखी गई है। देश के तमाम श्रम संगठन अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे। इस हड़ताल में बैंक, बीमा, सामान्य बीमा, राज्य व केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल, आयकर, बीमा, बैंक, पोस्ट आफिस, रक्षाक्षेत्र, आशा, आंगनवाड़ी आदि मजदूर संगठनों ने हड़ताल में भाग लिया। प्रमुख रुप से मांग की गई कि चारों लेबर कोर्ट रद्द किये जाये। ठेका कम्पनियों को समान श्रय हेतु समान वेतन दिया जाये। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये। समाजिक क्षेत्र के उद्योगों, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद किया जाये। बिजली संसोधन विधेयक वापस लिया जाये। नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाये। आम बैंक ग्राहकों पर से सेवा शुल्क माफ किया जाये। बैंक कर्मियों के लंबित मामलों का निस्तारण किया जाये। जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह, चितवन शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता ने विचार रखे और कहा कि सभी बैंक लाभ कमाने के चक्कर में अनाव सनाव सेवा शुल्क ले रही है, जो की ठीक नहीं है। ग्राहकों के साथ धोखा हो रहा है। इस लूट खसोट को बंद किया जाये। बैंक में लगभग समाधान संसोधन कार्य पूरी तरह बंद रहा। २० करोड़ की चेकों का निस्तारण नहीं हो पाया। कैश का लेन-देन पूरी तरह बंद रहा। लगभग १५ करोड़ का कार्य प्रभावित हुआ। इस अवसर पर शिवाकांत, चन्द्रशेखर, शिवम चौधरी, अवधेश, अर्जुन, रामलखन, रिषव शुक्ला, जितेन्द्र, नीलम पटेल, नीतू जोशी, लक्ष्मी पटेल, निहारिका, सूबेदार बाथम, आनंद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, प्रतीक, मयंक गुप्ता, पूजा सिंह, सुभाष, तान्या गुप्ता, आकाश मिश्रा, अविनाश, अनुरोध तिवारी, जितेन्द्र दीक्षित, पे्रम कुमार, अंकित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *