समृद्धि न्यूज। झारखंड की गुमला पुलिस ने मंगलवार की देर रात को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 लाख के इनामी उग्रवादी और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में का एक उग्रवादी छिपा हुआ है, सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली इलाके में हुई, जब सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल चांगाबाड़ी उपरटोली पहुंचेए माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पीएलएफआई का माओवादी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
