वसूल किया गया 4,445 रुपये का अर्थदंड
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के प्रावधानों के अन्तर्गत ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा शनिवार को थाना राजेपुर के क्षेत्र ग्राम हरिहरपुर वीरपुर स्थित जन सेवा केंद्र पर सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विजय रतन गौतम न्यायाधिकारी, ग्रान न्यायालय अमृतपुर ने की। सचल न्यायालय में निस्तारण हेतु कुल 15 पत्रावलियों को चिन्हित किया गया था। उक्त पत्रावलियों से संबंधित वादकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उपरोक्त को सुनकर सचल न्यायालय द्वारा सभी चिह्नित वादों को निस्तारित किया गया एवं कुल अर्थदंड 4,445 रूपये वसूल किया गया।
मोबाइल कोर्ट में 15 पत्रावलियों का हुआ निस्तारण
