एशिया कप-2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, गिल बने उप-कप्तान

समृद्धि न्यूज। एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कुल 15 खिलाडिय़ों को जगह मिली है, जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। एशिया कप की टीम में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जिनके चुने जाने के आसार थे। हालांकि, कुछ नामचीन खिलाडिय़ों को टीम से बाहर भी रखा गया है। शुभमन गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उन्हें ना सिर्फ एशिया कप की टीम में जगह मिली है बल्कि टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, धु्रव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *