गुजरात: कोरी क्रीक क्षेत्र में नाव के साथ पकड़े 15 पाकिस्तानी

समृद्धि न्यूज। गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरी क्रीक इलाके से 15 पाकिस्तानी घुसपैठियों को पकड़ लिया।
68 बटालियन बीएसएफ, 176 बटालियन बीएसएफ और वाटर विंग ने स्थानीय गश्ती नौकाओं के सहयोग से कोरी क्रीक क्षेत्र में इंजन फिट देशी नाव के साथ 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। इससे पहले बांग्लादेश पुलिस के एक अधिकारी को पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की गस्ती टीम को क्रीक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था। इसी दौरान जवानों ने पाकिस्तानी नाव को पकड़ा। नाव पर मौजूद कुछ लोग बीएसएफ को देखते ही फरार हो गए, लेकिन 15 घुसपैठियों को जवानों ने दबोच लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए घुसपैठियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से मिले सामान की भी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए सामान में खाने पीने की चीजें, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिली है। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने बांग्लादेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया, जब वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। उसे शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच हकीमपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास पकड़ा गया।

 

चार हजार किमी लंबी है भारत-बांग्लादेश सीमा

4,096 किलोमीटर से ज्यादा लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा दुनिया की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में से एक है और यहां अक्सर घुसपैठ, तस्करी और अवैध सीमा पार करने के मामले सामने आते रहे हैं। इस सीमा का लगभग 2,217 किलोमीटर हिस्सा पश्चिम बंगाल में है। जो इसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक संवेदनशील क्षेत्र बनाता है।

क्रीक क्षेत्र माना जाता संवेदनशील इलाका

क्रीक क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा का संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां समुद्री रास्तों के जहिए घुसपैठ की आशंका हमेशा बनी रहती है। बीएसएफ ने घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिका सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए है। जवान आसपास के इलाकों में गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की दूसरी घुसपैठ की कोशिश न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *