बाड़े की दीवार गिरने से 15 सुअरों की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बाड़े की दीवार गिरने से करीब 30 सुअर मलबे में दब गये। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब 15 सुअरों को जीवित बचा लिया, जबकि 15 सुअरों की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया निवासी मसीह चरन जो की सुअर पालन का काम करता है। मंगलवार को दोपहर बरसात के कारण बाड़े की दीवार गिर गयी। जिसकी चपेट में आने से करीब 30 सुअर मलबे में दब गए। परिजनों के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर करीब १५ सुअरों को जिंदा बचा लिया, जबकि १५ सुअरों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सा अधिकारी एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। लेखपाल ने सुअर पालक को भरोसा दिया कि उनको मुआवजा दिलवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *