
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फ्रंटल संगठन के जिला अध्यक्ष पदों के लिए आवेदन किए गए। आज तक कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 5 आवेदन युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त हुए। जिसमें शाहरुख खान, राजीव यादव पूर्व प्रधान कुद्दीपुर, जोगेंद्र यादव, विनय कुमार, सुरेंद्र सिंह यादव ने आवेदन किया। छात्र सभा के लिए प्रेम उर्फ अमन चतुर्वेदी, अखिल कठेरिया, राजीव यादव, अमित कठेरिया ने आवेदन किया। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पद हेतु लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, देव सिंह यादव, राजीव यादव, राजीव यादव पूर्व प्रधान कुद्दीपुर, राजपाल यादव और विशाल यादव ने आवेदन किया।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पद हेतु अमन चतुर्वेदी, अखिल कठेरिया, राजीव यादव, राजीव यादव पूर्व प्रधान कुद्दीपुर और विशाल यादव ने आवेदन किया। शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष पद हेतु अरविंद यादव ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के समक्ष आवेदन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी भी आवेदन आ रहे हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त है। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, पुष्पेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, हरिओम दयाल, विधान सभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
