लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह आईपीएस अफसरों पर सख्ती दिखाई है। चुस्त-दुरुस्त कानून-व्यवस्था योगी सरकार की शीर्ष वरीयता है। इसी क्रम में सरकार लगातार पुलिस महकमे के अधिकारियों को भी बदल रही है। सरकार ने बुधवार को सात के बाद गुरुवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दस जिलों के पुलिस मुखिया को बदला गया है।
बदले गये पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का एसपी की जिम्मेदारी।
अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया एसपी की जिम्मेदारी।
हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ एसएसपी की जिम्मेदारी।
सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया।
एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ एसपी की जिम्मेदारी।
एसपी, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है।
अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी।
औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर0 शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनका हुआ तबादला
आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0।
कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0।
देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0।
प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।
पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में तैनात सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
