
सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला चार दिसम्बर को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा किसान मोर्चा के आवाह्न पर नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्व0 ब्रह्मदत्त स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में आयोजन हुआ। सांसद मुकेश राजपूत ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कबड्डी प्रतियोगिता 1 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक होगी। ग्रामीण भारतीय खेलकूद व कृषक परिवार के साथ जुड़ी प्राचीन खेल प्रतियोगिता कबड्डी का आयोजन हो रहा है। खिलाडिय़ों का टॉस कराकर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, बीके गंगवार, दिनेश कटियार, मृदुल गंगवार, शैलेन्द्र सिंह, धीरज कश्यप, शिवम वर्मा, केके राजपूत, अनूप शाक्य के अलावा अपर जिलाधिकारी व जिला कबड्डी संघ के सचिव कुलदीप यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार एवं खेल अनुदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अजीत पाण्डेय ने संचालन किया। जिला प्रभारी श्याम नारायन शुक्ला ने व्यवस्था देखी। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंगूरी बाग, बढ़पुर, उखरा नवाबगंज, नगला वीरबल नवाबगंज, टिकुरियन नगला बढ़पुर, हैदरपुर कमालगंज, वीरपुर मोहम्मदाबाद, कादरीगेट, फर्रुखाबाद, राधा-रानी मोहम्मदाबाद, मदनपुर मोहम्मदाबाद, राजेपुर राठौरी राजेपुर, नगला हूसा राजेपुर, पपियापुर बढ़पुर, सलेमपुर राजेपुर, शहीद रुप सिंह बरौन बढ़पुर, जैतपुर मोहम्मदाबाद, स्टेडियम फर्रुखाबाद आदि टीमों ने भाग लिया। क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों ने जगह बनायी। जिसमें उखरा नवाबगंज, टिकुरियन नगला के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया। टिकुरियन नगला ने विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनायी। दूसरा क्वार्टर फाइनल वीरपुर मोहम्मदाबाद और राधा-रानी कबड्डी टीम मोहम्मदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें राधा-रानी कबड्डी टीम ने विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में पहुंची। तीसरा क्वार्टर फाइनल मदनपुर मोहम्मदाबाद और नगला हूसा राजेपुर के बीच खेला गया। मदनपुर मोहम्मदाबाद ने जीत हासिल की सेमीफाइनल में जगह बनायी। चौथा क्वार्टर फाइनल सलेमपुर राजेपुर और स्टेडियम कबड्डी के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम कबड्डी टीम विजयी रही और सेमीफाइनल में पहुंची। 4 दिसम्बर को सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका संजीव कटियार, कुलदीप यादव, सौरव शर्मा, अतुल कटियार, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, चेतना, सपना, सुभाष चन्द्र, शिवम, प्रदीप यादव ने निभाई। सेमीफाइनल में चार टीम 4 दिसम्बर को मुकाबला करेगी।
