स्वास्थ्य शिविर में 165 मरीजों का हुआ परीक्षण

 न्यायालय परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाया गया कैम्प
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जिला कोर्ट परिसर में हड्डी एवं दातों की जांच हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन का जिला जज नीरज कुमार ने किया। उन्होंने समिति के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोर्ट कैंपस में काफी लोगों को इसका लाभ मिला है। रेड क्रॉस समिति द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में दूसरा कैंप है। कैंप में अपर जिला जज संजय कुमार ने कैंप को सुचारू रूप से करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। वह समय-समय पर कैंप का जायजा लेते रहे। कैंप में 165 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। डॉ0 सुबोध कुमार वर्मा, डॉ0 अहमद हुसैन, डॉ0 नावेद अलीम ने रोगियों को देखकर उचित परामर्श दिया। अपर जिला जज अभिनेत्तम उपाध्याय, डॉ0 अनिल सिंह शैलेंद्र सचान, रितिका त्यागी, मेराज अहमद, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, सीजेएम प्रतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं अन्य न्यायाधीश अधिकारी व कर्मचारी गण एवं अधिवक्ता कैंप में शामिल हुए। इस मौके पर वाइस चेयरमैन शीश महरोत्रा, मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी, आकाश चतुर्वेदी, गुंजा जैन, कौशल्या गिरी, भावना गुप्ता ने कैंप की व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *