मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 169 जोड़े हुए एकदूजे के

विवाह समारोह में कोई विधायक नहीं पहुंचा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के अन्तर्गत १६९ जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में 169 जोड़े एकदूजे के हुए। बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में विवाह समारोह में 162 शादियां हुई। 7 जोड़ों का निकाह कराया गया। विवाह समारोह में सांसद के अलावा कोई विधायक नहीं पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पहुंची। जब सभी जोड़े विदा होकर जा चुके थे।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, श्रम उपायुक्त, नगर पालिका कर्मचारी व ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हुए विवाह समारोह में जनपद का कोई भी विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचा, जबकि सभी विधायकों के बैनर पर नाम अंकित थे। जनप्रतिनिधि के तौर पर केवल सांसद मुकेश राजपूत ही पहुंचे। विधि विधान से वर-वधू ने एकदूजे को माला पहनाई। आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 162 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। वहीं मौलाना ने निकाह पढक़र 7 जोड़ों की शादियां कराई। आशीर्वाद के साथ सभी को विदा किया गया। वहीं भोजन करने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *