लोको स्थित दरगाह पर धूमधाम से मनायी गयी रवि उल अव्वल की 16वीं शरीफ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ की ऐतिहासिक वा गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल लोको स्थिति दरगाह हजऱत मखदूम शाह सैय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में रवि उल अव्वल महीने की 16वीं शरीफ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। साथ ही इस मौके पर दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने अपने-अपने तरीके से फूल वा चादर पेशी की और साथ ही ईद मिलादुन्नबी और उर्स-ए-कलियर की नजर पेश की गई। जिसमें सभी मजहब के जायरीनों ने हाजिरी दी और अपनी अकीदत पेश की और लंगर भी तकसीम किया गया। इस मौके पर दरगाह हजरत साबिर-ए-पाक कलियर शरिफ का कुल की नजर पेश की गई। दरगाह हजऱत मखदूम शाह सैय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम साहब ने कहा ये दरगाहें मानवता का प्रतीक और तर्जुमान है इंसानियत का। सूफी संतों ने सदैव अमन संदेश देने के साथ सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा दी है। आज सफी संतों की शिक्षा से दूरी हमारे भाई चारगी को समाप्त कर रही है। हर दौर में औलिया-ए-कराम ने अमन भाई चारगी का सन्देश इनके आस्ताने पे आने वालों को रूहानी फैज के साथ साथ इंसानियत का भी पैगाम मिलता है। दरगाह के नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम साहब ने बताया सूफी संतों ने समाज से बुराइयों को मिटा कर एक सभ्य समाज की बुनियाद रखी है और चारों ओर मोहब्बत के हमेशा चिराग रोशन करते रहे। इस मौके पर कव्वाल कमालुद्दीन ने कलाम पेश किये। हाफिज फरहान सबरी, अयान साबरी व आरिश साबरी ने बेहतरीन अंदाज में कुरान पाक की तिलावत की। इस मौके पर अजहर हुसैन, अंसार साबरी, हाजी इशरत साबरी, रफत हुसैन, हनीफ भाई, मोवीन सबरी राहुल, अंसार साबरी, आकाश, शिवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *