सख्ती के चलते 1700 और परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा.

*डीएम, एसपी समेत सचल दलों ने रखी कड़ी निगरानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की नकल पर सख्ती के चलते मंगलवार को 1700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व बेसिक शिक्षाधिकारी लालजी यादव के सचक दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा तथा केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिये।
कन्ट्रोल रूम प्रभारी रामलखन पाल ने बताया कि हाइस्कूल गणित की परीक्षा में 1673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जबकि इंटर मीडिएट में कॉमर्स एवं गृह विज्ञान की परीक्षा में 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बेसिक शिक्षाधिकारी ने म्युनिसिपल इंटर कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्टेटिक मजिस्टे्रट व वाहय केंद्र व्यवस्थापक भी निगरानी बनाये रहे। कन्ट्रोल रुम मानिटरिंग प्रभारी नवनीत भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को कम्प्यूटर आपरेटर अंबुज सक्सेना, पंकज औदिच्य, विजय कुमार, संकल्प सैनी, अंकित दुबे निगरानी में लगे है। सीसीटीवी कैमरे परीक्षा केंद्रो पर लगाये गये है। कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे परीक्षा के दौरान बंद हुए। जिन्हे कन्ट्रोल रुम से चालू कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी संजय कुमार व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत क्रिश्चियन इंटर कॉलेज व सेठ कन्हैयालाल रामशरण रस्तोगी इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश|

संस्कृत परीक्षा का केंद्र बदला: संस्कृत विषय की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया गया राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। अब यह परीक्षा सोनी पारिया इंटर कालेज में होगी। जीआईसी फतेहगढ़ में बोर्ड परीक्षा का प्रधान संकलन केंद्र तथा यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र बदल दिया। अब संस्कृत की परीक्षा हेतु सोनी पारिया इंटर कालेज बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *