
राजेपुर ब्लाक में आयोजित हुआ मेला, 438 युवाओं ने कराया पंजीकरण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन राजेपुर परिसर में विकास खण्ड में सम्पन्न हुआ। आईटीआई कौशल विकास मिशन एवं सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत राजेपुर में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मुख्यअतिथि विधायक सुशील शाक्य के प्रतिनिधि उनके पुत्र संदीप शाक्य ने फीता काटकर रोजगार मेले का आयोजन किया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख डा0 पल्लव सोमवंशी व खण्ड विकास अधिकारी विवेक कुमार, एडीओ पंचायत कौशल कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मेले में आयी हुई विभिन्न कम्पनियों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह द्वारा मेले में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 38 कम्पनियों ने महिन्द्रा, लावा, डिक्सन, फ्लिपकार्ड, श्रीराम पिस्टन, एबीआई आदि कम्पनियों ने 300 रिक्तियों के सापेक्ष 438 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 176 अभ्यार्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। आईटीआई पासआउट 122, कौशल प्रशिक्षण केंद्र के 35, डीडीयूजीवाई के 19 प्रतिभागियों का चयन हुआ। संचालन सच्चिदानंद सागर ने किया। इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख बृजेश कुमार, कार्यदेशक आशीष कुमार, शुभांक मिश्रा, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सुमन, बृजेन्द्र सिंह, शिव बहादुर सिंह, राजकिशोर महतो, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
