Headlines

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 179 जोड़े हुए एकदूजे के

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कुल 179 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 05 जोड़े शामिल रहें। विधानसभा सदर में 12 विधानसभा भगवंत नगर में 25, विधानसभा पुरवा में 44 , विधानसभा मोहान में 30, विधान सभा सफीपुर में 23 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा सदर क्षेत्र में सदर विधायक पंकज गुप्ता , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सिरोसी उपस्थित रहे, बिछिया विधानसभा पुरवा में दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री , विधायक , उपजिलाधिकारी पुरवा, ,खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा, विधान सभा मोहान में दया शंकर सिंह मंत्री परिवहन विभाग मोहान विधायक ब्रजेश रावत , शकुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज रोशनी रावत, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ,उपजिलाधिकारी हसनगंज रामदेव निषाद, संजय कुमार पांडेय जिला विकास अधिकारी,डॉ नीलम सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी , मुनेश चंद्र खंड विकास अधिकारी नवाबगंज खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज, विधानसभा बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटिया,बांगरमऊ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ,विधान सभा सफीपुर में विधायक बंबा लाल दिवाकर , खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, एवं मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं विधानसभा भगवंत नगर में विधायक आशुतोष शुक्ला, उपजिलाधिकारी बीघापुर, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को नये जीवन में प्रवेश हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *