
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में २१ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयार बैठक जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपर जिला जज नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक से संबंधित मामलों एवं ऋण अदायगी के अधिक से अधिक मामले चिंहित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। संचालन अपर जिला जज सचिव नरेंद्र प्रकाश ने किया। बैठक में लीड प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कुल १७९४२ मामले चिंहित किये जा चुके हैं। इस दौरान एलडीएम राजेंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार, राधारमण आदि मौजूद रहे।
