तिरपाल फाडक़र दो ट्रकों से 18 बोरी चीनी चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुजरात जा रहे दो ट्रक चालकों ने भोजन करने के लिये ढाबे पर रात में अपनेे-अपने ट्रक रोक। सुबह जानकारी हुई कि दोनों ट्रकों के तिरपाल फाडक़र 18 बोरी चीनी चोरी कर ली गयी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक महेंद्र पुत्र गोपीराम व चालक नंदाराम गूजर पुत्र गोपाललाल निवासी राजस्थान तेहडी विराट नगर जयपुर दो ट्रकों पर निगाह लखीमपुर से 840 पैकेट चीनी लादकर गुजरात के मोद्रा लेकर जा रहे थे। बीती रात लगभग 10 बजे इटावा-बरेली हाईवे कोतवाली मोहम्मदाबाद के बाबा नीव करोरी ढाबा पर वह खाना खाने के लिए रुके। दोनों चालकों का कहना है कि ढाबे पर खाना खाने के बाद दोनों वहीं सो गये। सुबह आठ बजे जब तिरपाल देखा तो दोनों ट्रकों का तिरपाल फटा हुआ था। चालक महेंद्र के ट्रक से 10 पैकेट व चालक नंदाराम के ट्रक से आठ बोरी चीनी तिरपाल फाडक़र निकाल ली गयी। मामले की सूचना होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की और ढाबे के चौकीदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *