उन्नाव , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07, थाना बांगरमऊ, थाना पुरवा, थाना कोतवाली सदर से 02-02, थाना अचलगंज, थाना आसीवन, थाना बिहार, थाना हसनगंज, थाना गंगाघाट से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति, श्रीमती शिल्पा श्रीवास्तव, पुलिस टीम में श्रीमती रेखा सिंह प्र0नि0 महिला थाना, श्रीमती संतोष कुमारी प्रभारी महिला हेल्प डेस्क, म0का0 सुहावना, म0का0 पूजा, म0का0 पूजा यादव, म0का0 ज्योति, म0का0 दुर्गेश. म0का0 शिखा, म0का0 मीनू, म0का0 पूनम, म0का0 लक्ष्मी वर्मा, म0का0 लक्ष्मी वर्मा, म0का0 नीतू, म0का0 संध्या यादव का विशेष योगदान रहा।
पति-पत्नी के 18 जोडे एक साथ रहने को हुए राजी
