नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ करते समय एक यात्री विमान क्रैश हो गया. रनवे पर शौर्य एयरलाइंस का विमान फिसला और उसमें आग लग गई. पोखरा जा रहे इस विमान में 19 यात्री सवार थे. इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. पायलट को सुरक्षित बचा कर अस्पताल भेजा गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल की टीम ने आग बुझाई. हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिख रही हैं और धुआं कई किलोमीटर से साफ देखा जा सकता है. पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद हुए थे। जहाज के कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
#WATCH | Plane crashes at the Tribhuvan International Airport in Nepal's Kathmandu
Details awaited pic.twitter.com/DNXHSvZxCz
— ANI (@ANI) July 24, 2024
Live footage of plane crash in Kathmandu, Nepal during takeoff. 18 dead so far. #Nepal #sauryaairlines #planecrash pic.twitter.com/IBX91q69Iu
— Anuj Joshi (@joshianuj7) July 24, 2024
