मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिढै़ल निवासी एक 18 वर्षीय युवक की इटावा-बरेली हाईवे पर दोपहर लगभग 1:30 बजे अपाचे बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 108 द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल किया गया था जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। ग्राम बिढ़ैल निवासी अजय पाल यादव का 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू मथुरा से घर वापस आ रहा था। पिपरगांव चौराहे पर ऑटो का किराया देते समय मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही अपाचे बाइक सवार पवन पुत्र राम अवतार 19 वर्ष, अशोक पुत्र सर्वेश 19 वर्ष निवासी वनपोई मोहम्मदाबाद ने जितेंद्र उर्फ जीतू को तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। राहगीरों ने जिसकी सूचना डायल 112 व डायल 108 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 108 से तीनों घायलों को राम मनोहर लोहिया भिजवाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उपचार के दौरान जितेंद्र उर्फ जीतू यादव को मृत घोषित किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई श्रीकांत, आनंद मृतक की तीन बहने हैं। जिनकी शादियां हो चुकी हैं। मृतक के पिता अजय पाल सिंह यादव खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मृतक की माता शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उप निरीक्षक सुरेश सिंह चाहर ने मृतक जितेंद्र उर्फ जीतू के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
18 वर्षीय युवक की अपाचे बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत
