वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के पास 2 मकान ढहे

उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ से सुबह-सुबह दुखद घटना सामने आ है. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकान भरभराकर गिर गया. घर ढहने के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई. वहीं  मकान में मलबे में 8 लोगों के दबे होने की आशंका है. घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम, पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी मौके पर पहुंच गया है और लोगों का बचाव कार्य चल रहा है. बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में भरभराकर गिरने वाले दो मकान बाबा विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4-A की ओर जाने वाली सिल्को गली में है. जानकारी के मुताबिक यह मकान करीबन 70 साल पुराने थे और इनकी हालत जर्जर हो रही थी. इस हादसे में अभी भी करीब आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं एनडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है. वहीं मकान गिरने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए गेट नंबर चार बंद कर दिया गया है और गेट नंबर 1 और 2 से प्रवेश दिया जा रहा है.मंदिर जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है, जबकि गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री दी जा रही है। घटना स्थल पर अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से मीडिया को भी कवरेज के लिए गली में प्रवेश करने से रोक दिया है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *