हरदोई, समृद्धि न्यूज। पिहानी सोमवार को रात देर रात जगराते से घर वापस आई मां बेटी को सांप ने डस लिया।पिहानी थाना क्षेत्र के दहेलिया रामपुर निवासी मां-बेटी की सर्प-दंश से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नन्ही देवी अपनी बेटी पूनम के साथ गांव में हो रहे मां का जगराता देखने गई थी। वापस घर आते समय सांप ने पहले बेटी पूनम को काटा परंतु उस पर किसी का ध्यान नहीं गया। मां नन्ही को साप ने काटा तो वह चिल्लने लगी।परिजन इलाज के लिए दोनों को लेकर गये।सांप काटने की जानकारी होने पर परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में झाड़-फूंक करवाने लगे,लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों के कहने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये,जहां लखनऊ के लिए रेफर किया गया,रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
