जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। 2 घुसपैठियों के शव घुसपैठ स्थल के आसपास देखे जा रहे हैं, हालांकि शव को अभी रिट्रीव नहीं किया गया है, इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा के आसपास चौकसी और पेट्रोलिंग को बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की ओर से आतंकी लगातार घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। खासकर सर्दियों में बर्फबारी तेज होने के पहले पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास करती हैं, लेकिन चौकन्ना सुरक्षाबलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। कुपवाड़ा में भी सेना ने ऐसी ही हरकत का करारा जवाब दिया और आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के अधिकारियों का कहना है कि घुसपैठ की यह कोशिश पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की लगातार कोशिशों का हिस्सा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *