ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 2 ट्रक सीज

रिफ्लेक्टिव टेप लगा न पाए जाने पर 3 वाहन सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए तथा उनमें से एक ट्रक पर परिवहन विभाग का 15000 टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को सीज कर उन पर 73000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त 3 ट्रकों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिवेटिव नहीं लगा था, उन्हें भी सीज कर दिया गया तथा 31000 का जुर्माना लगाया गया। रिक्लेक्टिव टेप न लगा होना दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है्र क्योंकि इसमें वाहन को आगे जाने वाले वाहन को देखने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कार्यवाही में परिणाम विभाग द्वारा कुल 104000 का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *