करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। इन्वर्टर के करंट से युवक की मौत हो गयी। जिससे जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गयीं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कैटाहा के मजरा ककरैया निवासी 20 वर्षीय युवक विकास राजपूत पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह बीती रात अपने भाई की लडक़ी के जन्मदिन की तैयारी कर रहा था। इन्वर्टर के तार को मुंह से छीलते समय करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया एवं उत्सव का माहौल गमगीन हो गया। विकास राजपूत ने अपनी भतीजी के जन्मदिन पर दावत का भी इंतजाम किया था एवं काफी रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। विकास अपने भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक विकास के दो बड़े भाई हैं। विकास अविवाहित था एवं खेतीबाड़ी का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *