बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में 235 लोगों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

रस्तोगी में 1015, डीपीबीपी में 65, सरस्वती विद्या मंदिर में 715 छात्रों ने खाई दवा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में किसी भी कारण से छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है। इसी क्रम में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में 235, सरस्वती विद्या मंदिर में 715, रस्तोगी इंटर कालेज में 1015 और डीपीबीपी इन्टर कालेज में बूथ लगाकर 65 छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने बताया कि फाइलेरिया लाइलाज है। इससे बचने के लिए वर्ष में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाता है। सहायक मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा खाने के बाद आपको अगर चक्कर महसूस होते हैं, जी मिचलाना, उल्टी होना, सिर भारी होना या बुखार आ जाता है तो डरें नहीं, यह अपने आप सही हो जाता है। यह उन्हीं लोगों में होता है जिनके अंदर पहले से ही फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से दीपांशु, श्रीराम शुक्ल, पीसीआई से शादाब आलम, अनुपम मिश्र सहित सभी विद्यालयों का स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *