फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बद्री विशाल महाविद्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 238 छात्रों का रोजगार हेतु चयन किया गया। विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक व प्लेसमेंट सेल एवं कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला सम्पन्न हुआ। मेले में 510 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 238 विद्यार्थियों का चयन हुआ। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 प्रभात कुमार त्रिवेदी व प्राचार्य मनोज गर्ग, प्राचार्य सीडी यादव ने बद्री विशाल दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती वंदना के साथ किया।
प्लेसमेंट सेल के अभिषेक सिंह राठौर व सुनील द्विवेदी, अपराजिता, सुधीर यादव, मयंक राठौर आदि लोग मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से सभी को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा0 सीडी यादव ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य प्राप्ती हेतु मेरा आशीर्वाद है। साथ ही रोजगार संबंधी जानकारी दी गई और उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय योग्य है। रोजगार मेले में मल्टीनेशनल कम्पनियों द्वारा 238 छात्रों का चयन किया गया। प्रबंधक विनोद कुमार दुबे ने सहयोग प्रदान किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी प्रो0 राहुल व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग किया। संचालन डा0 प्रभात सिंह व डा0 सुरेन्द्र सिंह ने किया।
