रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में 241 छात्रों ने लिया भाग

10  छात्र रहे अनुपस्थित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज में इंटर मीडिएट रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। हरदोई से आये आंतरिक परीक्षक प्रदीप नारायन मिश्रा ने छात्रों का वायवा लिया। 251 छात्रों में से 10 छात्र अनुपस्थित रहे। 241 छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में भाग लिया। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान संबंधित प्रश्नों को परीक्षक प्रदीप नारायन मिश्रा ने छात्रों से पूछा। सभी छात्रों ने उसके जबाव दिये। परीक्षक ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इसी तरह परीक्षा में भी मेहनत करना, जिससे अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हो और आपका भविष्य अच्छा हो। प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रवक्ता कुमारी किरन वर्मा, अध्यापक हिमांशु शुक्ला ने प्रयोगात्मक परीक्षा में सहयोग किया। साथ ही विद्यालय के प्रवक्ता राकेश प्रसाद, रमेश कुमार, धनजंय सिंह, चन्द्रप्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *