सुंदरकाण्ड पाठ समिति का 24वां वार्षिकोत्सव हवन पूजन के साथ सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीसुन्दर काण्ड पाठ समिति चिन्तामणि का 24वां वार्षिकोत्सव जी रामलला के विग्रह की स्थापना से एक दिन पूर्व भक्तिमय संगीत के द्वारा भक्तों के मध्य मनाया गया। आचार्य मदन मुरारी मिश्रा ने वैदिक रीति से पूजन करवाया। अग्रवाल सभा भवन में मुख्य यजमान अशोक वर्मा और बीना वर्मा ने पूजन किया। समिति के सभी सदस्य तथा गणमान्य भक्तों ने यज्ञ की आहुतियां दीं। पाठ का सस्वर वाचन हुआ। व्यवस्था प्रभारी घनश्याम वाजपेयी ने सभी व्यासजनों से क्रमबद्ध पाठ कराया। निर्मल दीक्षित, प्रशान्त कुमार सिंह, कमलेश दीक्षित, रामवीर सिंह, अनूप मिश्र, अजीत वर्मा, सन्दीप वर्मा, पवन सिंह, अनुराग वर्मा, निवेश वर्मा, के0सी0 वर्मा, चन्दन शुक्ल, अनुपम तिवारी, सुबोध मिश्रा, सौरभ सिंह, अभम दुबे ने व्यास गद्दी से सुन्दर काण्ड किया। नवीन कौशल ने छप्पन भोग तथा भण्डारे की व्यवस्था संभाली। प्रसाद वितरण में कमलेश दीक्षित, अनूप मिश्रा, आदेश अवस्थी तथा अन्यसदस्यों में सहयोग किया। कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी व्यास एवं विशिष्टजनों का शाल उढ़ाकर स्वागत किया। पवन गुप्ता में सभी वाद्ययन्त्रों की जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्ष बृजकिशोर सिहं किशोर ने सभी भक्तों का आभार प्रकट किया। संकट हरने वाले हनुमन्त लाल तीनों कालों में समाज के संकट दूर करते रहे हैं। जन कल्याण की भावना लेकर सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया। दिलाशा राम ने सुन्दर झांकी को सजाया। 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ण के उपलक्ष में चिन्ता हरण हनुमान मन्दिर चिन्तामणि स्ट्रीट में हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया आयेगा। समिति के अध्यक्ष ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि सभी भक्त जन अपने-अपने घर से कम से कम पांच दीपक मंदिर पर प्रज्वलित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *