फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगेस्टर एक्ट के २५ हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना कमालगंज पुलिस ग्राम भोजपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखायी दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का इशरा किया, तो आरोपी को अपने आपको घिरा देख उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की, जिस पर युवक के पैर में गोली लग गयी और वह वहीं घायल होकर गिर गया।
घटना का विवरण
29 सितम्बर को थाना कमालगंज पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामिया अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य निवासी बबरापुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज हाल निवासी टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अर्पित शाक्य उपरोक्त के बाएं पैर में गोली लगी है। अभियुक्त उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
अभियुक्त से बरामदगी
01 मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर
01 तमंचा 315 बोर
01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
02 खोखा कारतूस 315 बोर
300 रुपए
अभियुक्त अर्पित शाक्य का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद फर्रुखाबाद और जनपद कन्नौज में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम एवं लडक़ी भगाकर ले जाने से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
