रानी अवंतीबाई की जयंती पर 250 मेधावियों को किया गया सम्मानित

 नशा मुक्ति अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षित बनाये: बीएल वर्मा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के तत्वावधान में नवभारत सभा भवन में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे में सभी लोगों को धर्म सम्प्रदाय को छोडक़र दूसरे बलिदानियों की तरह ही उनकी भी जयंती मनाई जानी चाहिए।
उन्होंने समाज के लोगों से डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर्व की तरह मनाने के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि जैसे मोदी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा लकीर को छोटी करने में न लगाकर लकीर को बड़ी करने में लगाओ, आप लोग सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे। नजऱ को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी, गुलाब सिंह लोधी की शौर्य पराक्रम और बलिदान को याद किया और कहा कि आप नशामुक्ति अभियान चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, तभी विकास सम्भव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी महासभा व सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि भारतभूमि की आजादी में लोधी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बंथलशाहपुर में लोधी समाज के सगे भाइयों की हत्या पर कहा उस मामले में बहुत चूक हुई है, आगे सर्तक रहना, ताकि ऐसी घटनाओं पर सटीक कार्यवाही हो सके। शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को इतिहास को छुपाया गया है। विधायक बिधूना रेखा वर्मा ने कहा नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को अवंतीबाई लोधी की तरह सशक्त साहसी बनने को प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद राकेश लोधी ने कहा कि जनपद से एक लोधी विधायक होना चाहिए। पूर्व सांसद प्रो0 रामबक्स सिंह वर्मा ने कहा सर्व समाज को साथ लेकर व समाज समाज की एकजुटता पर बल दिया। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा लोधी समाज की कई दूकानें चल रही हैं, समाज का एक संगठन होना चाहिए और कहा अयोध्या आप लोग जाओ वहां देखो कि मंदिर निर्माण में अग्रणी रहे समाज के बाबू जी कल्याण सिंह, साक्षी महाराज, उमाभारती का कोई नामोनिशान आया है। प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं 250 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा व संचालन मातादीन लोधी ने किया। समारोह में प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी, क्रांति लोधी, जितेन्द्र लोधी, राकेश लोधी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत, रामलड़ैते राजपूत, डा0 धर्मेन्द्र राजपूत, पंकज राजपूत, अजय सिंह फौजी, प्रेमपाल सिंह, अरविन्द राजपूत, रामसेवक राजपूत आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *