सामान्य ज्ञान परीक्षा में 251 बच्चों ने लिया भाग

डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में परीक्षा का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डा0 भीमराव अम्बेडकर का 133वां जन्मदिवस समारोह एवं विशाल धम्म यात्रा 14 अपै्रल को धूमधाम से निकाली जायेगी। जिसके तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन नेकपुर स्थित एक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति फतेहगढ़ के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगित सम्पन्न हुई। अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव, महासचिव सुरेन्द्र सिंह राणा सहित प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर, श्रीकृष्ण गौतम, संतोष दिवाकर, अशोक कुमार कठेरिया, रमेश दिवाकर, जितेन्द्र कुमार, प्रभाकर वर्धन, सुनील कुमार, बृजेश, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, अमित गौतम, रामरतन गौतम सहित बड़ी संख्या में पहुंचकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 251 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्नातक के 22 छात्र, कक्षा 9 से 12 तक के 89 छात्र-छात्रायें, कक्षा 6 से 8 तक के 89 छात्र-छात्रायें, कक्षा 3 से 5 तक 48 बच्चे, कक्षा 1 से 2 तक के 13 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर भगवान दास कश्यप, अमृता आर्या, गौरव, दिनेश, मुकेश, अतेंद्र, प्रभु दयाल, विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह राणा, सुधा, सुनीता, गीता, ओमशांति, उपासना, सोनी बौद्ध, भावना आदि शिक्षिकायें भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *