फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में आई कैंप का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला जज विनय कुमार ने किया। उन्होंने समिति के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में काफी लोगों को इसका लाभ मिला। रेड क्रॉस समिति द्वारा यह दूसरा कैम्प कोर्ट परिसर में लगाया गया है। अपर जिला जज संजय कुमार ने सुचारु रुप से कैम्प का जायजा लिया और व्यवस्था देखी। कैंप में 260 मरीजों का परीक्षण किया गया और दवाइयां वितरित की गई। डॉक्टर निश्चित भट्ट ने रोगियों को देखकर उचित परामर्श दिया। न्यायिक अधिकारी अपर जिला जज अभिनेत्तम उपाध्याय, डॉ0 अनिल सिंह, शैलेंद्र सचान, रितिका त्यागी, मेराज अहमद, संजय कुमार, घनश्याम शुक्ला, प्रीतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं अन्य न्यायाधीश अधिकारी व कर्मचारीगण एवं अधिवक्ता शिविर में मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष शीश मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी, आकाश चतुर्वेदी, गुंजा जैन, कौशल्या गिरी ने कैंप की व्यवस्था संभाली।
रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा न्यायालय परिसर में 260 मरीजों का हुआ परीक्षण
