फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक बढ़पुर की ग्राम पंचायत ढिलावल एवं जनैया सठैया को मॉडल ग्राम सभा के रुप में चयनित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने ग्राम पंचायत ढिलावल के प्रधान रजनेश उर्फ मोनू कठेरिया एवं ग्राम पंचायतज जनैया सठैया के प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत को पत्र भेजकर दिल्ली में सम्मानित किये जानकारी की जानकारी दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी न प्रधानों को अवगत कराया कि जनपद से दो जनप्रतिनिधियों को नई दिल्ली में आयोजित मॉडल यूथ ग्रामसभा के अंतर्गत २८ जनवरी को प्रात: १० बजे से अपराह्न ४:२५ बजे तक भारत मंडपम प्रगति मैदान में राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
मॉडल यूथ ग्राम सभाओं के प्रधान 28 को होंगे सम्मानित
