बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु 6 विद्यालय केंद्र बनाये गये, 2800 परीक्षार्थी होंगे शामिल

8 जून से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी 15 जून को होने वाली बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु जनपद में ६ परीक्षा केंद्र बनाये गये है। परीक्षा में 2800 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी 15 जून को आयोजित होने वाली बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ८ जून से अभ्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेगे। जनपद मे परीक्षा हेतु ६ केंद्र बनाये गये है। जिनके नाम राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में 400, रस्तोगी इंटर कालेज में 500, एनएकेपी इंटर कालेज में 500, बद्री विशाल डिग्री कालेज में 500, राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद में 400, डीएन डिग्री कालेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होगे। डीआईओएस कार्यालय के बी0एड0 प्रवेश परीक्षा प्रभारी विनय अग्निहोत्री ने बताया कि 15 जून को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा होगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र 8 जून से अभ्यार्थी डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा में कुल 2800 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। इस वर्ष की बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी बुंदेल खण्ड विश्वविद्यालय को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *