योगी सरकार ने विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति का भी पदभार सौंपा गया है। विजय कुमार के पास अब तक नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है। वहीं, साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मो. मुस्तफा ने राज्य सरकार से वीआरएस मांगा है। मो. मुस्तफा सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के महानिदेशक पद पर कार्यरत हैं।
इस PCS अधिकारी का हुआ तबादला
शासन की तरफ से पीसीएस अधिकारी गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) शैलेन्द्र कुमार भाटिया अब यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी बनाए गए हैं। जल्द ही यह अधिकारी अपना नया कार्यभार संभालेंगे।
