फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नगर तथा राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक पाए गए, जिन पर 2.73 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें से दो ट्रक थाना राजेपुर में सीज किए गए, जबकि एक ट्रक का टायर खराब होने के करण उसका चालान किया गया। चेकिंग में 5 ट्रक टैक्स बकाया के साथ संचालित हो रहे थे, जिन पर 38000 जुर्माना तथा 90000 का टैक्स आरोपित किया गया तथा इनको भी सीज कर दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
3 ओवरलोड तथा 5 ट्रक बकाया कर में संचालित सीज
