3 ओवर लोड व 5 ओवरहाइट ट्रक सीज

बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगे 4 वाहन व कर बकाया में भी 04 वाहन सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सघन चेकिंग कार्यवाही करते हुये 05 ओवरहाईट ट्रकों को सीज कर दिया। इसके अलावा 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज करते हुये उन पर 97 हजार का जुर्माना लगाया गया। बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगे 4 वाहनों को सीज करते हुये 40 हजार का जुर्माना लगाया तथा व कर बकाया 04 वाहनों को सीज करते हुये 1.80 लाख का कर आरोपित किया गया। परिवहन विभाग की गई कार्यवाही में 2.50 लाख जुर्माना व 1.80 लाख कर आरोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *