अनार फटने से वृद्धा समेत 3 लोग झुलसे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनार चलाते समय अलग-अलग हुई घटनाओं में वृद्धा समेत तीन लोग झुलस गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कायमगंज क्षेत्र के उलियापुर गौरव पुत्र महेश चन्द्र दीपावली पर अनार चला रहा था, तभी अचानक अनार फट गया। जिससे गौरव का हाथ झुलस गया। वहीं मोहल्ला चिलाका में अनार चलाते समय फटने से अतुल पुत्र जोगेंद्र घायल हो गया। तथा मोहल्ला पाठक में अनार फटने से कुंती पत्नी गिरीश चंद्र दीक्षित उम्र 60 वर्ष घायल हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *